परवाणू सेब मंडी का 90 प्रतिशत कार्य व संपन्न जल्द होगा उद्घाटन

सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविन्द्र शर्मा का कहना है कि परवाणू में वल्र्ड बैंक के सहयोग से बन रही नई सेब मंडी का जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चूका है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करके किसानों, बागबानों, आढ़तियों व व्यापारियों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्रकुमार ने परवाणू में बन रही नई सब्जी मंडी का औचक निरिक्षण करने के बाद यह बात कही है। उन्होंने बताया कि परवाणू हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब के साथ लगता क्षेत्र है। इसके साथ ही कालका से रेल यातायात की सुविधा भी उपलब्ध है, इसलिए यहां मंडी के लिए अपार संभावनाएं है।