हिमपात को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचें लोग

 सड़क एवं मौसम की स्थिति और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जमी हुई बर्फ, फिसलन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) बर्फबारी व हिमस्खलन होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।

दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) हिमस्खलन होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है। सुमदो से लोसर भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिक जानकारी के लिए जिला आपदा क्षेत्र 9459461355, 8988092298 पर संपर्क कर सकते है।