राजमहल से कम नहीं है अनिल अंबानी का घर, छत पर बना है हेलीपैड, कीमत जानकर पैरों के नीचे से खिसक जाएगी जमीन

Anil Ambani: अनिल अंबानी जो कभी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हुआ करते थे, आज बर्बादी की कगार पर हैं। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल बिकने की कगार पर है। हालांकि अनिल अंबानी की लाइफस्टाइल अभी भी आलीशान है। अनिल अंबानी का घर किसी राजमहल से कम नहीं है।

नई दिल्ली: अनिल अंबानी (Anil Ambani) कभी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हुआ करते थे। लेकिन अपनी गलतियों की वजह से उनका साम्राज्य बर्बाद हो गया। अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल बिकने की कगार पर पहुंच गई है। अनिल अंबानी (Anil Ambani) खुद को भले ही दिवालिया घोषित कर चुके हों, लेकिन अभी भी वह एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया के बारे में तो ज्यादातर सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपने अनिल अंबानी का घर देखा है। अनिल अंबानी का घर किसी राजमहल से कम नहीं है।

इस घर के हर फ्लोर का लुक बिलकुल राजशाही है। भले ही अनिल अंबानी (Anil Ambani) को अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की तरह कारोबार में सफलता नहीं मिली हो, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल राजशाही है। अनिल अंबानी का मुंबई में स्थित घर देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है। अनिल अंबानी के घर के आगे एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल भी फेल हैं। इसकी कीमत अरबों रुपये में है। आइए आपको बताते हैं अनिल अंबानी के घर के बारे में।

कैसा दिखता है अनिल अंबानी का घर

अनिल अंबानी का घर मुंबई में स्थित है। इसका नाम एबोड (Abode) है। अनिल अंबानी का घर लग्जरी सुविधाओं से लैस है। इसके हर फ्लोर का लुक राजशाही है। यह घर मुंबई के पाली हिल में स्थित है। यह घर करीब 16 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। इसमें 17 मंजिलें हैं। देश की सबसे ऊंची निजी बिल्डिंगों में भी इसकी गिनती की जाती है। ये बाहर से जितना आलीशान है, अंदर से उससे ज्यादा सुंदर है। यह घर एक से बढ़कर एक सुविधाओं से लैस है। अनिल अंबानी इस घर में अपनी पत्नी टीना अंबानी और बेटे जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी व बहू कृशा शाह के साथ रहते हैं।

अनिल अंबानी के घर की कीमत

अनिल अंबानी का घर एबोड तमा सुविधाओं से लैस है। इसकी छत पर एक हेलीपैड बनाया गया है। इसमें स्विमिंगपूल, स्पा और जिम सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एबोड की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये है। इस घर में शानदार कार कलेक्शन को डिस्प्ले करने के लिए एक बड़ा लाउंड एरिया भी है। वहीं एबोड की बालकनी से सुर्योदय और सुर्यास्त का शानदार नजारा भी दिखाई देता है।