CM JAI RAM

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में वीडियो काॅंफ्रेंस के माध्यम से 208 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये की लागत से दसोमाजरा के लिए सम्पर्क मार्ग पर सिरसा नदी के ऊपर गरडर पुल तथा 76 लाख रुपये की लागत से  बग्गुवाला अप्रोच सड़क पर पुल का लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बनबीरपुर खड्ड पर स्पैन आर.सी.सी. पुल, 9.71 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनलगी-चण्डी-भट्ट-की-हट्टी सड़क का स्तरोन्यन, 2.32 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शारडीघाट-धायला सड़क का स्तरोन्यन, 4.39 करोड़ रुपये की लागत से गम्भर खड्ड से चण्डी क्षेत्र में आंशिक रूप से कवर की गई बस्ती के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 15.78 करोड़ रुपये की लागत से दून क्षेत्र में 20 ट्यूबवैल के निर्माण और 171.12 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तहत विश्व बैंक पोषित भाग-1 के तहत बद्दी-सांई-रामशहर सड़क के स्तरोन्यन का शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गत अढ़ाई वर्षों में दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 92.24 करोड़ रुपये व्यय कर विभिन्न योजनाओं का कार्य तथा जल शक्ति विभाग द्वारा योजनाओं के निर्माण एवं कार्यान्वयन पर लगभग 61 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हंै।उन्होंने कहा कि बद्दी शहर के लिए 33.34 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। गत अढ़ाई वर्षों के दौरान बद्दी-बरोटीवाला विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्यों पर 58 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वर्तमान में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 72 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गत दो वर्षों में पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर लगभग 13 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में 6008 पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को तीन माह की अग्रिम पेंशन के रूप में 2.20 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।इस क्षेत्र में अभी तक हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2145 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।जय राम ठाकुर ने कोरोना के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान बेहतरीन कार्य के लिए दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन और मास्क उपलब्ध करवाए तथा एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड व पीएम केयर्स फंड में उदारतापूर्वक योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को वापिस लाना प्रदेश सरकार का दायित्व है। अभी तक लगभग 2.15 लाख लोगों को वापिस लाया गया है। इस स्थिति में कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बाहर से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है और स्वस्थ होने के उपरान्त ही उन्हें घर भेजा जा रहा है।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश की गरीब जनता के प्रति विशेष लगाव है। लोगों के कल्याण व समग्र विकास के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए केन्द्रीय व राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।दून क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दून क्षेत्र का सर्वागींण विकास सुनिश्चित करने के लिए गत अढ़ाई वर्षों के दौरान कई विकासात्मक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड दर्शन सिंह सैणी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डी.आर. चन्देल, दून भाजपा मण्डलाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा सोलन वलबिन्द्र ठाकुर, प्रदेशContinue Reading

dr ashok handa solan hospital

सोलन में एक महिला ईलाज करवाने के लिए नालगढ़ से सोलन अस्पताल आई | जिसे सोलन के अस्पताल से शिमला रैफर किया गया | शिमला मे उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई थी जिसके बाद ,सोलन अस्पताल में खलबली मच गई और आननफानन में अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूमContinue Reading

solan kotlanala

सोलन के कोटलानाला में एक व्यक्ति कोरोना पॉज़िटव आया है | बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति यूपी से आया था जिसे होम कवारंटीन किया गया था | जब स्वास्थ्य विभाग ने इसका टैस्ट किया तो यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है | फिलहाल इसे अब कोविड केयर सेंटर शिफ्टContinue Reading

solan min market uba

चाइना  के खिलाफ  नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है इस का असर सोलन में भी देखा जा रहा है | वह भी चाइना का खुल कर बहिष्कार कर रहे है | इस बहिष्कार का सबसे बड़ा असर राखी के त्यौहार पर पड़ा है | जिसमे लोग अब भारतीय राखी को ही खरीदContinue Reading

Camp for cancer disease on 28 February

कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 3095 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 3095 व्यक्तियों में से 2215 व्यक्तियों को होमContinue Reading

solan bus stand

प्रदेश ,निस्संदेह अनलॉक हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी, प्रदेश की जनता  कोरोना ,के डर से अपने घरों से बाहर, नहीं निकल रही है | सोलन भी इस  डर से , अछूता नहीं रहा है | यहाँ भी लोग ,अपने घरों से बहुत  ज़रूरत पड़ने पर ही  ,बाहर निकल  रहे हैं लेकिनContinue Reading

Solan district administration took to the streets to control infection

जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला में आवश्यक वस्तुओं का अधिकतम परचून मूल्य निर्धारित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बकरा अथवा भेडेContinue Reading

Solan's regional hospital sealed till 4 December: MS NK Gupta

कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 3560 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 3560 व्यक्तियों में से 2689 व्यक्तियों को होमContinue Reading

Camp for cancer disease on 28 February

सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 342  व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 342 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 75, नागरिक अस्पतालContinue Reading

डाॅ. सैजल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि पारिस्थितीकीय संतुलन धरती पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण है तथा राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का अधिक से अधिक क्षेत्रों वनों से आच्छदित हो। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबली केContinue Reading