CM सुक्खू ने किया समर फेस्टिवल का समापन, कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के बीच गए सीएम

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 की स्मारिका का भी विमोचन किया। अंतिम संध्या में बॉलीवुड पार्श्व गायिका “मोनाली ठाकुर” ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

आम लोगों के साथ फोटो खिंचवाते सीएम सुक्खू

कार्यक्रम के बीच में मुख्यमंत्री ने रिज और मॉल रोड पर आम लोगों और पर्यटकों के साथ बातचीत और फोटो खिंचवाई व मॉल रोड की सैर की। साथ ही पर्यटकों से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। कॉलेज टाइम में भी वह समर फेस्टिवल का आनंद उठाया करते थे और आज उन्हीं पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर

आखिरी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्रागटा, विधायक शाहपुर केवल सिंह, विधायक चुराह हंस राज, विधायक नाचन विनोद कुमार, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।