NEET कट ऑफ़ को लेकर अनुमान, परीक्षा में इतने अंक आने पर मिल सकता है गवर्मेंट कॉलेज

यूपीएससी (UPSC) के बाद सबसे कठिन माने जाने वाली नीट परीक्षा (NEET Exam) का परिणाम जल्द आने वाला है। इस बार यानी 2023 में सबकी निगाहें इस बात पर लगी हैं कि कट ऑफ (Cut Of) कितनी रहेगी। पूरे देश में 20 लाख 59 हजार 6 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति भी जोरदार रही। इस परीक्षा में कुल 99.42% छात्र अपीयर हुए।

इस दफा फिजिक्स (Physics) का पेपर कैलकुलेशन (Calculation) टफ होने के कारण छात्रों का काफी समय खा गया। नीट यूजी (NEET UG) में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें से विद्यार्थियों को 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। हर प्रश्न 4 अंक का होता है। यानी कुल 720 अंक होते हैं।

हालांकि कट ऑफ़ बोर्ड के द्वारा रिजल्ट के साथ ही आएगी। मगर संभावना है कि नीट परीक्षा  माह के अंतिम सप्ताह या जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इस वर्ष नीट यूजी कट ऑफ़ एक्सपेक्टिड मास पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक रहने की संभावना बहुत ज्यादा है। इस कारण कट ऑफ़ ज्यादा जाएगी।

विभिन्न सूत्रों से जुटाई गई जानकारियों के अनुसार इस दफा संभावित कट ऑफ़ इस तरह से हो सकती है।

सरकारी कॉलेजों में अभ्यर्थियों को निम्नलिखित श्रेणियों में इतने अंक प्राप्त करने पर सरकारी कॉलेज आराम से मिल सकता है।…

Category अनुमानित कट ऑफ़
General 619-639
OBC 600-609
SC 579-594
ST 548-558
पीडब्ल्यूडी 480-500
EWS 484-494

नोट… यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है। इसमें कैटेगरी (Category) वाइज मेरिट कितनी जाएगी इसका संभावित अनुमान है। फाइनल कट ऑफ़ रिजल्ट के बाद ही पता चलेगी।