सोलन से डस्टबिन हटा कर, अब स्थापित किए जा रहे गार्बेज कलेक्शन सेंटर

सोलन से डस्टबिन हटा कर, अब स्थापित किए जा रहे गार्बेज कलेक्शन सेंटर

सोलन नगर निगम को डस्टबिन फ्री घोषित काफी समय पहले घोषित किया जा चुका है। सभी डस्टबिन सोलन शहर से उठाए जा चुके है। यह निर्णय इस लिए लिया गया था क्योंकि सोलन शहर को कूड़ा मुक्त बनाना था। इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए घर घर जा कर नगर निगम कर्मी कूड़ा एकत्र कर रहे है। यह कर्मी कूड़ा उठा कर सड़क किनारे कूड़ा एकत्र कर उसे बाद में वाहनों के माध्यम से वहां से उठा लेते है। लेकिन जब यह कर्मी सड़क किनारे कूड़ा एकत्र करते है तो उस से गंदगी और फैलने लग गई। इसे दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कई वार्डों में डस्ट कलेक्शन सेंटर स्थापित किए। अब कर्मी इन सेंटर्स में कूड़ा फेंकते है। पहले यह शहर में कम स्थापित किए थे लेकिन अब इनकी संख्या को और अधिक बढ़ाया जा रहा है। यह जानकारी नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने मीडिया को दी।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कई वार्डों में गार्बेज कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जा रहे है यह केंद्र आम जनता के लिए नहीं है बल्कि नगर निगम कर्मियों के लिए बनाए गए है ताकि वह एक जगह कूड़ा एकत्र कर सकें। उन्होंने बताया कि अभी शहर में 19 गार्बेज कलेक्शन सेंटर हैं अब 19 नए गार्बेज कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जा रहे है। इन्हें स्थापित करने का मुख्य उदेश्य शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना है ताकि नगर निगम को हिमाचल में आदर्श नगर निगम के नाम से जाना जा सके।
बाइट

शहर से कूड़े दान हटा कर गार्बेज कलेक्शन सेंटर खोल दिए गए है। जिन्हें देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि केवल कूड़े दान का नाम बदला गया है। व्यस्था वही पुरानी है। घर घर से कूड़ा एकत्र करने के नाम नगर निगम मोटी रकम भी वसूल रहा है। लेकिन कई शहर वासियों को अभी भी कूड़ा इन्हीं कलेक्शन सेंटर्स में जा कर खुद फेंकना पड़ रहा है।