कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पहुंचे राज्यपाल, रोपा रुद्राक्ष का पौधा

राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पहुंचने पर पौधारोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया व विद्यार्थियों से पर्यावरण के संरक्षण के लिए  अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच. के. चौधरी, कांगड़ा के उपयुक्त  निपुण जिन्दल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।