सोलन में खुला हिमाचल का पहला  ट्रेवल एण्ड टूरिज़म इंस्टीटयूट 

सपरुन में  एस.बी.पी. इंस्टीटयूट ऑफ  ट्रेवल एण्ड टूरिज़म के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए   मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि  हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।  वर्तमान में प्रदेश में पर्यटकों की अधिक आवाजाही स्थापित पर्यटक क्षेत्रों पर है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि हिमाचल प्रदेश में न केवल अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाए अपितु प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थानों पर आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक, साहसिक पर्यटन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और गंतव्य पर्यटन के विकास पर बल दिया जा रहा है।
वहीँ इस मौके पर  एस.बी.पी. इंस्टीटयूट ऑफ  ट्रेवल एण्ड टूरिज़म के अधिकारियों  शवेता और सृष्टि सूरी   ने बताया कि उनके संस्थान में प्रदेश के युवाओं को पर्टयन के क्षेत्र से जुडी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएँगी। उन्हें स्वाबलंबी बनने के गुर भी सिखाए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि उनका संस्थान प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त है।  यहाँ से डिप्लोमा लेने के बाद वह  ट्रेवल एण्ड टूरिज़म के क्षेत्र अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकता है।  उन्होंने कहा  कि  प्रदेश के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं है लेकिन कमी है तो अच्छे मार्गदर्शन की।  उनका संस्थान युवाओं को पिछले कई वर्षों से मार्गदर्शन कर रहा है लेकिन अब उन्हें साथ में सरकार से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा भी दिया जा रहा है।