कांगड़ा में 25.36 ग्राम चरस समेत व्यक्ति काबू

जिला पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के निर्देशन में पुलिस ने व्यक्ति से 25.36 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस बीर चौक के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने व्यक्ति से 25.36 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान कुशल कुमार, निवासी राम नगर, तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है इसी कड़ी में गग्गल पुलिस ने चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस सन्दर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।