मंडी : शिवरात्रि महोत्सव में शरीक होने के लिए देव महर्षि शुकदेव ने किया प्रस्थान

मंडी जिला के इलाका बदार के देव महर्षि शुकदेव अपने मूल स्थान गांव थट्टा से वीरवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रस्थान कर चुके है। जानकारी देते हुए शुकदेव ऋषि मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि शुकदेव ऋषि थट्टा शिवरात्रि मेले में तीसरे स्थान पर है।

पड्डल मैदान में राज माधव की छड़ी देवता का स्वागत करने आती है। जिसके उपरांत देवता राज माधव के समक्ष भरतें है। देवता का एक विशेष नाता राज परिवार से भी है।

मंडी की रानी किरण कुमारी नंगे पांव देवता के दर्शन करने आती थी। देवता ने भी उनकी मनोकामना पूर्ण की थी, जिसके फलस्वरूप उन्होंने देवता को राजमहल में भूमि दान की है, जहां देवता की भव्य कोठी भी बनी हुई है। देवता सात दिनों तक मंडी जिला मुख्यालय में अपनी कोठी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि देव शुकदेव ऋषि वीरवार को मंडी शहर पहुंच जाएंगे।