वार्ड नंबर 7 में विधायक धनीराम शांडिल ने किया दौरा |
आज विधायक एवं पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन शहर के वार्ड नंबर 7 का दौरा किया | वार्ड वासियों से मिल कर उनकी की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन भी दिया | वहीँ उनके द्वारा दो लाख रूपये से से नालियों को ढकने के कार्य को आरम्भ किया गयाContinue Reading
सोलन जिला में 3081 व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में- डाॅ. गुप्ता
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 3081 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 3081 व्यक्तियों में से 2263 व्यक्तियों को होमContinue Reading
कोविड केयर केन्द्र नामित करने के सम्बन्ध में आदेश
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के आग्रह पर जिला के नालागढ़ उपमण्डल में एसजीएम होसपिटेलिटी (होस्टल) कालूझिंडा, एचएन रिजेंसी राजपुरा तथा वाईब्ज़ रेजीडेन्सी, चैंकीवाला को कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए शर्तों के साथ निर्दिष्ट कोविड केयर केन्द्र नामित किया है।आदेश में प्रदत्तContinue Reading
हिमाचल प्रदेश पूर्व वायुसेना संघ ने शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश पूर्व वायुसेना संघ ने शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।संघ के प्रेस सचिव सत्येन्द्र शांडिल्य ने कहा कि सुरेश कश्यप के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी। उन्होंने सुरेशContinue Reading
वर्ष 2019-20 की सामान्य भविष्य निधि विवरणियां आॅनलाइन उपलब्ध
हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं की वर्ष 2019-20 की वार्षिक विवरणियां आॅनलाइन उपलब्ध करवा दी गई हैं। यह जानकारी प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) हिमाचल प्रदेश ने दी।उन्होंने कहा कि वार्षिक विवरणियां आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) के माध्यम से राज्य सरकार की वेबसाइट www.himkosh.nic.in पर डाउनलोड करने केContinue Reading
भाजपा के मंथन से प्रदेश को मिला नायाब हीरा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप : राजेश कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर सोलन भाजपा में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है | सोलन भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप ने मीडिया से अनौपचारिक बैठक की और सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर शीर्ष के नेताओं का धन्यवाद किया |Continue Reading
डिफॉलटर आढ़तियों को सोलन मंडी में नहीं लगाने दी जा रही आढ़त
सोलन की सेब और सब्जी मंडी जहाँ अरबों रूपये का व्यापार होता है | प्रदेश को करोड़ों रूपये की आय इसी मंडी से होती है | लेकिन कुछ समय से यहां आने वाले किसान और बागबान बेहद परेशान थे | उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड केContinue Reading
मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र में 208 करोड़ रुपये की लागत के लोकार्पण व शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में वीडियो काॅंफ्रेंस के माध्यम से 208 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये की लागत से दसोमाजरा के लिए सम्पर्क मार्ग पर सिरसा नदी के ऊपर गरडर पुल तथा 76 लाख रुपये की लागत से बग्गुवाला अप्रोच सड़क पर पुल का लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बनबीरपुर खड्ड पर स्पैन आर.सी.सी. पुल, 9.71 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनलगी-चण्डी-भट्ट-की-हट्टी सड़क का स्तरोन्यन, 2.32 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शारडीघाट-धायला सड़क का स्तरोन्यन, 4.39 करोड़ रुपये की लागत से गम्भर खड्ड से चण्डी क्षेत्र में आंशिक रूप से कवर की गई बस्ती के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 15.78 करोड़ रुपये की लागत से दून क्षेत्र में 20 ट्यूबवैल के निर्माण और 171.12 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तहत विश्व बैंक पोषित भाग-1 के तहत बद्दी-सांई-रामशहर सड़क के स्तरोन्यन का शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गत अढ़ाई वर्षों में दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 92.24 करोड़ रुपये व्यय कर विभिन्न योजनाओं का कार्य तथा जल शक्ति विभाग द्वारा योजनाओं के निर्माण एवं कार्यान्वयन पर लगभग 61 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हंै।उन्होंने कहा कि बद्दी शहर के लिए 33.34 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। गत अढ़ाई वर्षों के दौरान बद्दी-बरोटीवाला विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्यों पर 58 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वर्तमान में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 72 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गत दो वर्षों में पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर लगभग 13 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में 6008 पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को तीन माह की अग्रिम पेंशन के रूप में 2.20 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।इस क्षेत्र में अभी तक हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2145 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।जय राम ठाकुर ने कोरोना के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान बेहतरीन कार्य के लिए दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन और मास्क उपलब्ध करवाए तथा एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड व पीएम केयर्स फंड में उदारतापूर्वक योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को वापिस लाना प्रदेश सरकार का दायित्व है। अभी तक लगभग 2.15 लाख लोगों को वापिस लाया गया है। इस स्थिति में कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बाहर से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है और स्वस्थ होने के उपरान्त ही उन्हें घर भेजा जा रहा है।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान सोलन जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश की गरीब जनता के प्रति विशेष लगाव है। लोगों के कल्याण व समग्र विकास के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए केन्द्रीय व राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।दून क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दून क्षेत्र का सर्वागींण विकास सुनिश्चित करने के लिए गत अढ़ाई वर्षों के दौरान कई विकासात्मक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड दर्शन सिंह सैणी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डी.आर. चन्देल, दून भाजपा मण्डलाध्यक्ष बलवीर ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा सोलन वलबिन्द्र ठाकुर, प्रदेशContinue Reading
शिमला में महिला कोरोना पॉजिटव आने के बाद सोलन में 31 लोग किए गए आइसोलेट |
सोलन में एक महिला ईलाज करवाने के लिए नालगढ़ से सोलन अस्पताल आई | जिसे सोलन के अस्पताल से शिमला रैफर किया गया | शिमला मे उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई थी जिसके बाद ,सोलन अस्पताल में खलबली मच गई और आननफानन में अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूमContinue Reading
सोलन के कोटला नाला में एक व्यक्ति कोरोना पॉज़िटव |
सोलन के कोटलानाला में एक व्यक्ति कोरोना पॉज़िटव आया है | बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति यूपी से आया था जिसे होम कवारंटीन किया गया था | जब स्वास्थ्य विभाग ने इसका टैस्ट किया तो यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है | फिलहाल इसे अब कोविड केयर सेंटर शिफ्टContinue Reading










