राहुल गांधी प्राथमिक सदस्य के काबिल नहीं फिर भी कांग्रेस उन्हें ढोने को मजबूर : विवेक अग्निहोत्री

Rahul Gandhi is not capable of being a primary member, yet Congress is forced to carry him: Vivek Agnihotri
देश में जो काबिल नहीं है उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही है। जो मेहनत करता है उन्हें पहचान नहीं मिलती।  जो निर्देशक बिना किसी अनुभव और रिसर्च के फ़िल्म बना रहे है वह वाहवाही लूट रहे है। यह आरोप कश्मीर फ़ाइल के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोलन में लगाए।  विवेक अग्निहोत्री शूलिनी विश्वविद्यालय में युवाओं को सम्बोधित करने आए थे लेकिन यहाँ भी उन्होंने अपने दिल का दर्द मीडिया के सामने ब्यान किया।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में राहुल गांधी प्राथमिक सदस्य के काबिल नहीं है लेकिन फिर भी कांग्रेस उन्हें बेहद महत्व दे रही है ठीक उसी तरह फिल्म निर्माता काबिल नहीं है लेकिन आज उन्ही को मान सम्मान मिल रहा है। उनके खिलाफ आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं है।
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में नाकाबिल नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है, जो काबिल और अनुभवी नेता है उन्हें चुप करवा दिया गया है।  ठीक उसी तरह से बॉलीवुड में चल रहा है जो मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे है जो देश की वास्तविकता दिखाना चाहते है।  लेकिन  आज बॉलीवुड के फिल्मनिर्माता देश को वह दिखाना चाहते है जो वह देखना नहीं चाहते। जो उसके खिलाफ आवाज़ उठाता है उसकी बात को दबाने का प्रयास किया जाता है। यही वजह है कि पूरा बॉलीवुड  उनका  विरोध कर रहा है   आज वह अकेले पड़ चुके है केवल कंगना रनौत उनका साथ दे रही है।