विधायक विनोद सुल्तानपुरी का भोज नगर में गर्म जोशी का हुआ स्वागत

Warm welcome of MLA Vinod Sultanpuri in Bhoj Nagar
कसौली के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने आज भोज नगर और लुगो  प्राथा  का दौरा किया।  जहाँ पहुंचने पर उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।  स्वागत इतना ज़ोरदार था जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है कि वह कुछ ही दिनों में कसौली की जनता का दिल जीतने में कामयाब हो गए है। क्षेत्रावसीयों ने उनके समक्ष अपनी अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर विनोद सुल्तानपुरी ने उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की वायदा भी किया।  यही नहीं उन्होंने मौके पर कुछ समस्याएं सुलझाने में कामयाबी भी हासिल की।  सुल्तानपुरी लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे है उनकी समस्याओं की सूची बनाई जा रही है और जिसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।