himachal-solan-shrinivas-moorti

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष ‘अपने घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ करें योगाभ्यास

कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल आधार पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी।
डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विषय वस्तु ‘अपने घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ है। उन्होंने कहा कि इसी विषय वस्तु के आधार पर सोलन जिला में योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार सहित 21 जून, 2020 को प्रातः 7.00 बजे से प्रातः 7.45 बजे तक सामान्य योगाभ्यास करें। 
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि सामान्य योगाभ्यास क्रम के प्रशिक्षण का वीडियो केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की वैबसाईट लवहंण्ंलनेीण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। यह वीडियो 21 जून, 2020 तक विभिन्न वीडियो चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा में सामान्य योगाभ्यास प्रशिक्षण वीडियो आयुष मंत्रालय की वैबसाईट पर दिए गए यू-टयूब लिंक, फेसबुक लिंक तथा इन्सटाग्राम लिंक पर देखा जा सकता है। इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। 
उन्होंने कहा कि लोग अपने योगाभ्यास की वीडियो को लाईव स्ट्रीम करने के साथ-साथ यू-टयूब पर अपलोड कर आयुष मंत्रालय के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी कर सकते हैं। 
डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि लोग केन्द्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद द्वारा आयोजित वीडियो ब्लाॅगिंग प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अन्य जानकारी आयुष मंत्रालय की वैबसाईट व योग पोर्टल के प्रतियोगिता अनुभाग में उपलब्ध है। 
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 21 जून, 2020 को प्रातः 7.00 बजे से   7.45 बजे के मध्य अपने घर आयुष मंत्रालय की वैबसाईट के साथ जुड़कर योगाभ्यास करें।