आजकल अधिकतर लोगों में खेती का क्रेज बढ़ता जा रहा है। गांव-देहात एवं बड़े महानगरों में रहने वाले लोग भी खेती कर रहे हैं। जिनके पास जमीन नहीं है वे भी घर की छत से लेकर घर की बालकनी तक में खेती कर रहे हैं। जिन्हें खेती की जो पद्धति पसन्द आ रही है वो उसे ही अपनाकर खेती कर रहे हैं।
आज की हमारी यह कहानी भी खेती से ही जुड़ी हुई है। आज की बात बेहद खास है क्योंकि आप ऐसी खेती शायद हीं सुनें होंगे या देखें होंगे। अगर आप ये सुनेंगे कि बिहार राज्य की राजधानी पटना में भूमि से ऊपर हवा में आलू उगाया जा रहा तो आप इस बात पर अचंभित हो जाएंगे। यहां मिट्टी का इस्तेमाल नहीं बल्कि प्लेट की मदद से पौधे का ग्रोथ हो रहा है। आईए जानते हैं कि आखिर ये पद्धति कौन-सी है जिसकी मदद से बिना मिट्टी के पौधों को उगाया जा रहा है।
टना में अब आलू उगाने के लिए मिट्टी नहीं बल्कि हवा का उपयोग हो रहा है। केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र ने ऐसा कर दिखाया है। इसके लिए वह एरोपोनिक्स प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं। इस पद्धति को अपनाकर आप बिना किसी माध्यम एवं बिना मिट्टी के किसी भी पौधे को उगा सकते हैं।

हवा एवं रोशनी से होता है पौधे का ग्रोथ
इसके साथ पोषक तत्वों के घोल का धुंध के तौर पर उनका छिड़काव निश्चित अन्तराल में जड़ो पर छिड़का जाता है। वही पौधे के ऊपरी भाग के विकास के लिए हवा एवं रोशनी की आवश्यकता होती है। वही जड़ तथा कंद का भाग नीचे हवा में आलू के रूप में पैदा होता है।
किसानों को मिल रहा है अधिक लाभ