solan

एनआईए: लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में हिमाचल कैडर के आईपीएस अरविंद दिग्विजय नेगी गिरफ्तार

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है। 
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी  राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं। नवंबर 2021 में उनके किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे।