कसौली में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को किया याद 

आज का दिन  भारत वर्ष के हर जन मानस द्वारा याद  रखा  जाता है। क्यूंकि इस दिन स्वर्गीय प्रधान मन्त्री श्री राजीव गांधी  का जन्म  हुआ था।  वो देश के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने और 1984 से 1989 तक रहे और देश के खतिर अपने प्रणो का बलिदान दिया।  यह बात सोलन जिला के कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता वेद गर्ग ने कही।

उन्होंने कहा कि   देश को अपनी दूरगामी सोच से राजीव गांधी ने  आगे बढ़ाया और कंप्यूटर युग की पूरे भारतवर्ष में शुरुआत की। उन्होंने  राष्ट्रीय एकीकरण, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव को महत्व दिया।   जो कि हमारे देश की परंपरा रही है आज हम सब लोग इस महान आत्मा के 78 वे जन्म दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

वेद गर्ग ने कहा कि  भारत के निर्माण में राजीव गांधी द्वारा जो सपना देखा गया था उसे पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है  । वहीँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ भी ली।    इस अवसर पर विनोद सुल्तानपुरी, नरेश गुप्ता, वेद गर्ग, अवतांश गर्ग, बहादुर सिंह पांड्यार, अनिल ठाकुर, अक्षय ठाकुर, महेश गुप्ता, सुभाग्या सिंगला, विशेष रूप से मौजूद रहे।