thakur kaul singh himachal

जयराम जी , ढाई वर्षों में चार्जशीट का क्या हुआ : ठाकुर कौल सिंह

सोलन में ठाकुर कौल सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर कई तीखे प्रहार किए | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और प्रदेश के मुखिया  भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों पर ही कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं | उन्होंने प्रदेश सरकार तीखी चोट करते हुए कहा कि   मंडी में करोड़ों रुपयों की दवाइयाँ बिना रेट कोंट्रकट के खरीदी गई | जिसको लेकर कांग्रेस ने मामला उजागर किया लेकिन  कार्रवाई करने की बजाए  विभिन्न भ्रष्टाचार करने वाले  अधिकारियों  को और भी ऊँची और मलाई दार पोस्टों  पर बैठाया गया | 


कौल सिंह ने भाजपा सरकार को चुनौती दी और कहा कि जो चार्ज शीट भाजपा ने तैयार की थी उसका ढाई वर्षों में क्या हुआ | उन्होंने कहा कि भाजपा ने वह चार्ज शीट केवल हिमाचल की जनता को भ्रमति करने के लिए की थी | उन्होंने कहा कि आशा वर्कर की भर्ती का आरोप भाजपा ने उन पर लगाया | एस आर एल की जांच की बात भाजपा ने कही थी लेकिन आज भी यह लैब चल रही है | उन्होंने कहा कि वह चालीस वर्षो से ईमानदारी से प्रदेश की जनता की सेवा करते आ रहे है और उन पर  आज तक कोई भी दाग नहीं लगा है | इस लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम से पूछ रहे हैं कि जो चार्ज शीट आपने बनाई थी क्या वह एक चुनावी स्टंट था और क्या वह लोगों को गुमराह करने के लिए बनाई गई थी |