Uttar Pradesh Places: उत्तर प्रदेश घूमने के लिहाज से बेहद ही शानदार जगह है, यहां न केवल आकर्षक जगहें स्थित हैं, बल्कि यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान भी जिनकी वजह से उत्तर प्रदेश को दुनियाभर में जाना जाता है। अगर आप भी अगस्त के महीने में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो इस लेख के जरिए जानिए उत्तर प्रदेश की कुछ बेहतरीन जगहों के बारें में

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश भी घूमने के लिहाज से काफी फेमस है, यहां के आगरा शहर में स्थित ताजमहल प्रेम का प्रतीक है, साथ ही ये इमारत 7 अजूबों में भी आती है। यही नहीं, ये राज्य अपने धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां कई रामायण और महाभारत काल के कई मंदिर और मुगल बादशाहों की बेमिसाल इमारतें हैं, जिसकी खूबसूरती देख लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने उत्तर प्रदेश की इन जगहों का ट्रिप बना लें।
अयोध्या – Ayodhya

अयोध्या नाम सुनते ही हम अपने दिमाग में राम मंदिर, राम जन्मभूमि के बारे में सोचने लगते हैं और सोचें भी क्यों न, अयोध्या राम के जन्मस्थान के रूप में ही दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ये जगह विश्व भर से हिंदू अनुयायियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है। ज्यादातर तीर्थयात्री भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए ही यहां आते हैं। इसके आध्यात्मिक महत्व के अलावा, अयोध्या में खरीदारी करने के लिए काफी कुछ मौजूद है, साथ ही यहां देखने लायक एक से एक जगहें भी स्थित हैं।
फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri

मुगल शासन के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक के रूप में प्रसिद्ध, फतेहपुर सीकरी, आगरा से लगभग 42 किमी दूर स्थित है। आपको बता दें, आज भी, फतेपुर सीकरी भारत में मुगलों के शासन के सबसे बेशकीमती अवशेषों में से एक है। फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर संरचनाओं की सूची में सबसे जरूरी जगहों में शामिल है। अगस्त के महीने में घूमने के लिए आगरा का फतेहपुर सिकरी बेस्ट है।
मथुरा – Mathura

मथुरा एक प्राचीन जगह है जिसे भगवान कृष्ण की जन्मभूमि माना जाता है, आगरा से लगभग 50 किमी दूर स्थित, मथुरा भारत में सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थल है। मथुरा में एक नहीं बल्कि कई मंदिर हैं, जिनकी मान्यता अपने में ही अनोखी है। चूंकि यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है, इसलिए आप पूरे साल मथुरा की यात्रा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों के लिए मथुरा जरूर जाएं।
वाराणसी – Varanasi

उत्तर प्रदेश की मशहूर जगह वाराणसी पर्यटकों के बीच काफी लोक्रपिय जगह के रूप में जानी जाती है। वाराणसी के बारे ऐसा कहा जाता है कि ये शहर दुनिया के सबसे पुरानी आबाद जगहों में से एक है। गंगा नदी के किनारे बसा बनारस शहर अपने खूबसूरत शिव मंदिरों, घुमावदार गलियों के लिए जाना जाता है। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, कठवाला मंदिर, नया विश्वनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, मंकी (बंदर) मंदिर, भारत माता मंदिर जैसी जगहें देख सकते हैं।
आगरा – Agra

दुनिया के सात अजूबों में से एक, आगरा एक ऐसा शहर है जो मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकर्षक इमारतों से घिरा हुआ है। आगरा संगमरमर से बनी खूबसूरत संरचना ‘ताजमहल’ के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी असीम सुंरता लोगों का दिल जीत लेती है। यमुना नदी के तट पर स्थित ताजमहल ने दुनिया भर में प्रेमियों और कवियों को काफी आकर्षित किया है। ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, इत्माद उद दौला, सूर सरोवर, चौसठ खम्भा जैसी जगह भी देख सकते हैं।