नगर निगम सोलन की महिला पार्षदों ने बजट का किया स्वागत

हिमाचल मे मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  अपना बजट प्रस्तुत कर चुके है। बजट आने के बाद जहाँ एक और भाजपा इसे आंकड़ों का जाल बता रही है वहीं कांग्रेस नेता इसकी जम कर तारीफ़ कर रहे है।  सोलन नगर निगम की महिला पार्षदों और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद  ने  इस बजट को बेहद सराहा और उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।  इस बजट से प्रदेश में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी।

महिला पार्षदों और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने  महिलाओं को जहाँ एक और 1500 रुपये देने की घोषणा की है वहीं छात्राओं को स्कूटी के लिए अनुदान का प्रावधान किया है। यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।  उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि इस बजट की सराहना। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और  प्रेम कुमार धूमल  जैसे दिग्गज नेता भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए सरकार ने पहला कदम उठाया है।  वहीँ युवाओं को रोज़गार देने के लिए भी घोषणा की है।  यह प्रदेश के मुख्यमंत्री की दुर्गामी सोच है यही वजह है कि विपक्षी दल भी इसकी सराहना कर रहे हैं।