नादौन में चली गोलियां, गांव के कुत्तों को बनाया निशाना

जिला में नादौन विधानसभा क्षेत्र के टैहली गांव में गोलीबारी की घटना से ग्रामीण दहशत में है। यह पता नहीं लग पाया कि गोलीबारी किसने व क्यों की। गोलीबारी की इस घटना में गांव के कई कुत्ते मारे गए।

    वार्ड सरपंच संतोष कुमारी ने बताया कि जैसे ही गोलीबारी हुई गांव में दहशत हो गई व लोग घरों से बाहर निकले। यह गोलियां किसने गाड़ी से चलाई यह ग्रामीणों को पता नहीं चल पा रहा है। उनके घर के पास ही एक कुत्ते को गोली लगी, थोड़ी देर बाद वह मर गया। इसके आगे भी कुछ कुत्तों के मारे जाने जानकारी मिली है।

    उन्होंने कहा कि जिस गेट के पास कुत्ते को मारा गया, वहां स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की भी मौजूद थी। गनीमत यह रही कि गोली की रेंज में वह नहीं आई।