The department challaned for overcharging 11 meat shops in solan milap shandil

परिवहन दरों के लिए निविदाएं 22 अगस्त तक आमन्त्रित

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने आज यहां दी। 


उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 22 अगस्त, 2020 दोपहर 12.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। इन्हें 24 अगस्त 2020 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा।


परिवहन कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 1000 रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। 


मिलाप शांडिल ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है