पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई गाड़ी, चार लोगों को आई चोटें, एक महिला की मौत

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की सराहन उपतहसील के यूनिफॉर्म पुल के निकट गाड़ी से पत्थर गिरने से तीन महिलाएं और एक बच्चेको मामूली चोटें आई हैं, जबकि हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार पांच लोग एक छोटे वाहन से रुनपु से किन्नू की ओर जा रहे थे कि इस दौरान रुनपु पुल के निकट पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। घायलों को उपचार के लिए सीएससी सराहन ले जाया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर लाया गया। मतका अनीता देवी के शव को पोस्टमार्टम सीएचसी सराहन के लिए ले जाया गया है।