To please its masters, the urban Congress has included its workers in the Congress: Madan Thakur

भाजपा नेता राजेश कश्यप और कुछ भाजयुमो कार्यकर्ताओं को भी जारी होंगे नोटिस : मंडल अध्यक्ष

सोलन भाजयुमो  के उपाध्यक्ष पद से निष्काषित बिंद्रू ठाकुर ने जब मीडिया के समक्ष  अपनी बात रखी और बताया कि निष्काषन तर्क संगत नहीं है तो आननफानन में भाजपा मंडल अध्यक्ष  मदन ठाकुर ने उसका जवाब प्रेस वार्ता कर दिया | उन्होंने कहा  कि जो भी कार्यकर्ता ,पार्टी और सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी | उन्होंने कहा कि बिंद्रू ठाकुर पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है | उन्होंने  यह भी कहा कि बिंद्रू ठाकुर ने न केवल पार्टी के खिलाफ काम किया बल्कि वह  असमाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहे है जिसकी वजह से मंडल ने  मजबूरन उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है |  उन्होंने कहा कि आज कुछ युवा रेस्ट हाउस में उपस्थित हुए थे लेकिन वह  युवा मोर्चा के सदस्य ही नहीं है भीड़ दिखाने के चलते कुछ युवाओं को वहां एकत्र किया गया था | 


भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि बिंद्रू ठाकुर को मंडल द्वारा नियमों के अनुसार निष्काषित किया गया है | अगर भविष्य में कोई भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी के विरोध में कार्य करेगा  और पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी | उन्होंने कहा कि आज उन्हें पता चला है कि कुछ युवा मोर्चा के लोग भाजपा नेता राजेश कश्यप के साथ रेस्टहाउस में उपस्थित हुए थे और उन्होंने निष्काषन को गलत ठहराया है इस लिए वह अनुशासन के तहत उनके खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे |


बिंद्रू ठाकुर पर हो रही कार्रवाई से भाजपा दो खेमों में बंटी नज़र आ रही है जिसको लेकर अब आरोप प्रत्यारोप की राजनीति आरम्भ हो चुकी है | एक पर कार्रवाई करते करते अब अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करने की बात की जा रही है जिसके लपेटे में सोलन भाजपा के पूर्व प्रयाशी राजेश कश्यप भी आ चुके है | कुछ नेता इसे पार्टी हित में नहीं मान रहे है | वहीँ सूत्रों से पता चला है की जल्द ही सोलन भाजपा मंडल कुछ अन्य सदस्यों की लिस्ट बना चुका है उन्हें भी जल्द नोटिस जारी किए जा सकते है