himachal-ankush-sood-solan-congress

भाजपा पार्षदों और नगर परिषद अध्यक्ष  की खींचतान में पिस रही सोलन की जनता : अंकुश सूद 

भाजपा अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर दे देना चाहिए इस्तीफा 

सोलन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद  ने नगर परिषद सोलन में भाजपा के  चल रहे सियासी ड्रामे पर तीखी टिप्पणी की | उन्होंने कहा कि  सोलन  में भाजपा समर्थित नगर परिषद है लेकिन उसके बावजूद भी भाजपा पार्षद  अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है |

यही नहीं उन्होंने भ्र्ष्टाचार जैसे गम्भीर आरोप भी अपने अध्यक्ष पर लगाए है | यहाँ तक कि उन्होंने इसकी शिकायत अपने शीर्ष के नेताओं को भी की है |

अंकुश सूद ने कहा कि यह नगर परिषद में पहली बार नहीं हुआ है इस से पहले भी नगर परिषद पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके है | 


इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नगर परिषद में भाजपा पार्षदों और अध्यक्ष के बीच काफी समय से खींच तान चली हुई है | पार्षद आरोप लगा रहे है कि अध्यक्ष नियमों को ताक पर रख कर कार्य कर रहे है |

लेकिन इस आपसी लड़ाई में जनता लगातार पिस्ती  जा रही है |  भाजपा के पार्षद खुद ही नगर परिषद को भंग करने की बात कह रहे है | जिसके लिए वह अपने  शीर्ष के नेताओं को नगर परिषद अध्यक्ष की   शिकायत भी कर चुके है | 

उन्होंने कहा कि जनता इस लड़ाई के चलते बेहद खामियाजा भुगत चुकी है  लेकिन अब वह कुछ महीनों बाद होने वाले चुनाव में इस का मुँह तोड़ जवाब देने को तैयार है | उन्होंने कहा कि जब भाजपा के अपने ही पार्षद अध्यक्ष पर ऊँगली उठा रहे है और नगर परिषद को भंग करने की बात कह रहे है तो नगर परिषद अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए |