Strict action should be taken against the person who took out the letter bomb against the minister

भाजयुमो उपाध्यक्ष बिंद्रू ठाकुर के निष्काशन से सोलन भाजपा में विस्फोट |

सोलन में  भाजयुमो के उपाध्यक्ष बिंद्रू ठाकुर को भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर द्वारा निष्काषित कर दिया गया था  और उन पर यह आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने पार्टी की  और सरकार छवि को खराब किया है |  इस  निष्काषन को लेकर सोलन भाजपा पदाधिकारियों के बीच  विस्फोट की स्थिति पैदा हो गई है ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश कश्यप के साथ साथ कई पदाधिकारी  अब बिंद्रू ठाकुर के पक्ष में उत्तर आए है  और उन्होंने निष्काषन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है | वहीँ भाजयुमो के पदाधिकारियों ने भी बिंद्रू के पक्ष में यह एलान कर दिया है कि अगर निष्काशन को रद्द नहीं किया गया तो वह सभी इस्तीफा देंगे | बिंद्रू के समर्थन में भाजयुमो पदाधिकारियों ने भारी संख्या में  अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल दवाब में आ कर यह सब कार्य कर रहे है | 
                     बिंद्रू ठाकुर ने निष्काषन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मंडल अध्यक्ष द्वारा निष्काषन करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया और न ही उन्हें यह सूचित किया कि किस वजह से उन्हें निष्काषित किया गया है | इस लिए आज उनके समर्थन में भारी संख्या में भाजयुमो के सदस्यों ने उनका समर्थन किया है | उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगाए गए है कि भाजपा की छवि करने का प्रयास किया गया है जो बिलकुल निराधार है |  चुनावों में उन्होंने सिरमौर में एक  माह तक कार्य किया जिसमे उन्होंने तन मन धन से पार्टी के लिए सेवा की लेकिन आज उन्हने उसका यह सिला मिल रहा है | उन्होंने कहा कि आज युवा मोर्चा के सदस्य सामूहिक इस्तीफे के लिए यहाँ एकत्र हुए थे लेकिन उन्हें समझाया गया कि अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है | 


वहीँ भाजपा के प्रयाशी रहे राजेश कश्यप ने कहा कि उन्हें बिंद्रू ठाकुर द्वारा ज्ञापन सौपा गया है जिसमे यह बताया गया है कि उन्हें बिना किसी नोटिस के  जल्दबाजी में निष्काषित  किया गया है जो बेहद गलत है | उन्होंने कहा कि वह इस बात को संगठन तक पहुंचाएंगे | उन्होंने कहा कि आज युवा  अपने इस्तीफे की बात कह रहे थे लेकिन उन्हें समझाया बुझाया गया है | उन्होंने कहा कि वह मंडल अध्यक्ष से भी इसको लेकर बात करेंगे | लेकिन बगैर किसी नोटिस के किसको निकालना ठीक नहीं है और यह पार्टी हित में नहीं है और दुर्भाग्य पूर्ण है  |