मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 218 करोड़ रूपए की विकासात्मक योजनाओ का किया शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 218 करोड़ रूपए की विकासात्मक योजनाओ का किया शिलान्यास व लोकार्पण, परवाणू में किया जनसभा को संबोधित

परवाणू

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में जनसभा को संबोधित किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 218 करोड़ रूपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।  

परवाणू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भाजपा का एकमात्र एजेंडा लोगो को सुशासन व उनकी सेवा करना रहा है, लेकिन भाजपा व आम आदमी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य किसी भी तरह सत्ता हासिल करके जनता को लूटना है। उन्होंने कहा की सरकार चलाना कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का जैसे हश्र उत्तर प्रदेश में हुआ है , जहाँ वे केवल दो सीटों पर अटक गयी है, वैसा ही हश्र हिमाचल में भी आगामी विधानसभा चुनावो में होने जा रहा है। उत्तराखंड की तरह भाजपा नया इतिहास बनाते हुए हिमाचल में प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार रिपीट करेगी। आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की आप की सरकारे वो चीजे जनता को मुफ्त कर रही है जोकि वो दे ही नहीं पा रही है। भाजपा ने हिमाचल में 125 यूनिट बिजली फ्री दी है लेकिन साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया है की जनता को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई जाए /