रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पत्नी और पोते संग मनाया आजादी का जश्न

मुंबई. स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने इस बार अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाया. मुंबई में उन्होंने पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ तिरंगा फहराया. मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ है. मासूम पृथ्वी अंबानी को मुकेश अंबानी में गोद में लिए हुए हैं और तिरंगा फहराते हुए वे बेहद प्यारे लग रहे हैं.

मुकेश अंबानी जब अपने पोते पृथ्वी और पत्नी नीता अंबानी के साथ आजादी का जश्न मना रहे थे, उस वक्त का वीडियो लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. वीडियो में मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते हुए दिख रहे हैं. मुकेश अंबानी ने अपनी गोद में अपने पोते को उठा रखा है जबकि नीता अंबानी के हाथ में तिरंगा है. वे तिरंगे को कभी-कभी पोते के हाथ में भी देती हैं.

अंबानी परिवार रिलायंस परिवार के कर्मचारियों के साथ आजादी का जश्न मना रहा हैं. यह वीडियो इसी समारोह का है. गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया. इस कड़ी में देश के हर कोने में लोग तिरंगे के साथ आजादी का जश्न मना रहे हैं.