लायंस क्लब वैली ने हिमगिरि कल्याण आश्रम में डोनेट किया कम्प्यूटर 

सोलन में बहुत सी सामाजिक संस्थाएं जन कल्याण के कार्य कर सामाजिक दायित्व को पूरा कर रही है।  लायन्स  क्लब सोलन वैली द्वारा भी अपने इस दायित्व को पूरा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं ।  इस बार इस संस्था द्वारा हिमगिरि कल्याण आश्रम में कम्प्यूटर डोनेट किया गया। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष विनीत राय सूद ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था चाहती है कि कोई भी विद्यार्थी पैसे के अभाव के चलते शिक्षा में पीछे न रह जाए।   इसलिए उनकी संस्था ने यह कम्प्यूटर डोनेट किया है।
संस्था के अध्यक्ष विनीत राय सूद नेबताया कि हिमगिरी कल्याण आश्रम से उनके पास डिमांड आई थी कि वहां रहने वाले अनाथ और जनजातीय बच्चों को कम्प्यूटर की आवश्यकता है । उन्होंने बताया कि यह बच्चे कम्प्यूटर के अभाव से अपनी शिक्षा पूर्ण नहीं कर पाते थे । इसलिए उनकी संस्था ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए  कंप्यूटर डोनेट किया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में वह गिरिपुल में गौशाला में काऊ मैट डोनेट करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनकी संस्था निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी यूँ ही अपना अभियान जारी रखेगी।