लोकगायक कृष्णलाल सहगल ने लांच किया जय देवा मेरे शिरगला गीत

हिमाचल के लोकगीतों को शिखर में पहुंचाने वाले लोक गायक डॉ. कृष्णलाल सहगल किसी नगीने से कम नहीं है।  हमेशा वह ऐसे गीत और भजन लेकर आते है कि वह हिमाचल वासियों के दिल को छु लेते है।  इस बार वह ऐसा  आराध्य गीत  लेकर आए है कि इस भजन को हिमाचल वासी सुनने के साथ देखना भी पसंद करेंगे।  ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि इस भजन में  भगवान शिव को आप  तांडव नृत्य के साथ साथ  पहली बार हिमाचली नाटी की थाप पर नृत्य करते  हुए  भी देख पाएंगे। इस भजन को ख़ास तौर पर  युवा पीड़ी की रुचि के अनुसार इसको प्रदर्शित किया गया है। इस लिए इस गीत को सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। आज कृष्ण लाल सहगल , डॉक्टर सविता सहगल और नृत्य में पारंगत मणिकेतन साहू ने आराध्य गीत के पोस्टर को लांच किया। 

   लोकगायक डॉक्टर  कृष्ण लाल   सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 50 वर्षों से गायकी से जुड़े है।  उनके द्वारा विभिन्न गीत लिखे और गाए जो आम जनता के साथ साथ गायकों द्वारा भी विशेष रूप से पसंद किए गए।  उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा आराध्य गीत जय देवा मेरे शिरगला गीत हिमाचल वासियों के सपुर्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की पीड़ी की रुचि को ध्यान में रखते हुए इस गीत को लिखा गाया और फिल्माया गया है।  इस गीत में विलंबित लय  को उपयोग में लाया गया है। यह लय इस गीत को और भी आकर्षक और मधुर बना देती है। उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि यह गीत सभी को बेहद पसंद आएगा।