MP ANAND SHARMA

विकास कोई पार्टी नहीं करवाती बल्कि देश करवाता है सरकारें केवल माध्यम है : आनंद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री  एवं सांसद  आनंद शर्मा आज सोलन के बसाल पंचायत में पहुंचे।  जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।  उनके साथ सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ,जिला अध्यक्ष शिव कुमार  और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद विशेष रूप से मौजूद रहे।  आज के दिन आनंद शर्मा ने बसाल पंचायतघर पंचायत वासियों  को  समर्पित किया।  आप को बता दें कि  इस पंचायत घर बनाने के लिए धनराशि भी आनंद शर्मा ने ही उपलब्ध करवाई थी।  आनंद शर्मा हिमाचल में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे है। पिछले कल उन्होंने बद्दी का दौरा किया वहीँ आज सोलन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जिसे देख कर कांग्रेस के कई खेमों की धड़कने तेज़ हो गई है उन्हें लग रहा है कि अब आनंद शर्मा भी मुख्यमंत्री पद के लिए  विधानसभा क्षेत्रों में जा कर अपना नेटवर्क मजबूत कर रहे है। 
 आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल दुष्प्रचार कर रही है केवल वो 70 वर्षों का  हिसाब कांग्रेस से मांगती रहती है। लेकिन वह शायद यह भूल गई कि इन 70 वर्षों में से पांच वर्ष स्वर्गीय वाजपेयी सरकार के भी है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा यही सोच रही है कि 2014 के बाद ही भारत का विकास हुआ है लेकिन उनका सोचना गलत है उन्होंने कहा कि आज देश कोरोना से जूझ रहा है।  कोरोना की वैक्सीन बनाने में भारत अव्वल रहा है तो भाजपा सरकार बताए कि अगर कांग्रेस शासन काल में सीरम केंद्र न खुलते तो यह वैक्सीन कैसे बनती।  उन्होंने कहा कि विकास कोई पार्टी नहीं करवाती बल्कि देश करता है और सरकार उसका माध्यम बनती है। इसलिए भाजपा को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है।