VIKRAM MATTU SOLAN BJP IT CELL COORDINATOR

विक्रम मट्टू को मिली आई टी विभाग की दोहरी जिम्मेवारी 

सोलन के विक्रम मट्टू को एक दिन पहले  भाजपा आई टी विभाग  के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने प्रदेश कार्यकरिणी का सदस्य चुना लेकिन आज उन्हें जिला सोलन का संयोजक भी नियुक्त कर दिया है | जिसके चलते अब विक्रम मट्टू प्रदेश के साथ साथ जिला के  आई टी विभाग   की जिम्मेवारी भी संभालेंगे |

जिसके चलते जिला सोलन आई टी विभाग के कार्यकर्ताओं में भारी ख़ुशी देखी जा रही है | आज कल आई टी विभाग भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि सभी रैलियां और बैठकें ऑनलाईन हो रही है | कांग्रेस के आरोपों का जवाब भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जा रहा है | भाजपा की नीतियों और प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी आई विभाग के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा है | जिसमे विक्रम मट्टू परांगत हो चुके है |

इस लिए उनका विकल्प सोलन में कोई नज़र नहीं आया इस लिए उन्हें जिला सोलन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी से नवाज़ा गया है | विक्रम मट्टू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , संगठन महामंत्री पवनराणा और आई विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा का धन्यवाद  किया है और उन्हें आश्वस्त किया है कि वह उन्हें दी हुई जिम्मेवारियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे |