शिमला के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार दलाल गिरफ्तार

राजधानी शिमला में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर एक निजी होटल में चल रहे रैकेट में पुलिस ने चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर एक निजी होटल में चल रहे रैकेट में पुलिस ने चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान राम बालक कन्नौज उत्तरप्रदेश, मनीष कुमार (31) पुत्र बलजीत फाजिल्का पंजाब, राजवीर (19) पुत्र जोगिंद्र सिंह  गंगानगर,राज्यस्थान और विक्रम के रूप में हुई है। वहीं, तीन युवतियों को बचाकर नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवतियों को देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि देह व्यापार को ऑनलाइन संचालित किया जाता था। इसके लिए चंडीगढ़ से शिमला के लिए लड़कियों की सप्लाई की जा रही है। ग्राहकों तक लड़कियों को पहुंचाने का काम दलाल करता था। सदर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार्ट रोड़ स्थित निजी होटल में कुछ दिनों से देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार देर रात को पुलिस ने गिरोह को होटल में संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस ने चार दलालों को गिरफ्तार किया। तीन लड़कियों को भी मौके से रेस्क्यू किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इधर, डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि देह व्यापार के मामले में पुलिस ने तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इन्हें नारी निकेतन भेजा दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

होटल की वीडियो फुटेज बरामद

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन होटलों की वीडियो फुटेज खंगालना शुरू की हैं, जहां लड़कियों के सप्लाई करने की बात सामने आई। इनमें से एक होटल की सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।