सभ्य रिफोरेस्टर संस्था द्वारा सातवां पौधरोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित    

सभ्य रिफोरेस्टर संस्था द्वारा सातवां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सोलन की सबसे ऊंची चोटी करोल पर किया गया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।  नए  पौधे  लगाने के साथ साथ पुराने पेड़ों की देखरेख भी की गई। प्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता में  संस्था लगातार पिछले  7 वर्षों से करोल पर्वत पर पौधरोपण कर  रहे है।   इस प्रयास को देखते हुए संस्था  के साथ लोग जुड़ते जा रहे हैं और वृक्षारोपण में  बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।    
अजय शर्मा ने बताया कि  बारिश की वजह से काम करने में बहुत बाधा उत्पन्न  हो रही थी।  लेकिन संस्था के लोगों का जज्बा कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था का  उद्देश्य समाज में लोगों में जागरूकता लाना है जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है।  उन्होंने बताया कि  उनकी संस्था अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।  यही वजह है कि उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ मिल कर आज  पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। क्योंकि  आज के समय में युवाओं को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। अगर समय रहते युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी नहीं दी जाएगी तो आने वाले समय में सभी को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।  उन्होंने बताया कि पौधरोपण में  आसपास के ग्रामीणों का भी काफी सहयोग मिल रहा है।