साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

मेष : इस सप्ताह आप सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा पूरा किया गया काम शानदार रहने वाला है और आपको वरिष्ठ लोगों से सराहना भी मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। कुछ लोगों की आमदनी बढऩे की भी संभावना है।

वृष : लंबे समय से अटका हुआ कोई काम बनने से आपको सफलता हासिल होगी। जो लोग निजी क्षेत्र में है, वे बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में स्विच कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। लंबी अवधि का निवेश भी कर सकते हैं, लेकिन अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रुका हुआ धन मिलेगा।

मिथुन : प्रोफेशनल क्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं, तैयार रहें। किसी अन्य जरिये से होने वाली आमदनी आपकी आर्थिक समस्या दूर कर सकती है। आमदनी बढ़ाने का नया जरिया आपके सामने आने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर मिलने वाला कोई अवसर आपको उत्साहित रखेगा। परिवार के लोगों के साथ यादगार वक्त गुजारने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

कर्क : सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। महत्त्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी योजनाएं सफल होंगी। आप अपने जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ प्लानिंग भी करेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। लेकिन आप कुशलता से समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।

सिंह : व्यावसायिक नजरिये से समय अनुकूल है। आप की छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों का आपस में उचित सामंजस्य रहेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

कन्या : सप्ताह की शुरुआत में काम ज्यादा होने के कारण बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। घर की साज सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ से ज्यादा उधार लेने से परहेज करें। आपकी व्यावसायिक योजनाएं लीक होने से उनका कोई गलत फायदा उठा सकता है।

तुला : धर्म, कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आप परिवार तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे। व्यवसाय में आपके अपने कार्य के प्रति पूरी एकाग्रता आपको नई उपलब्धियां प्रदान करेगी। परंतु किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना अति आवश्यक है।

वृश्चिक : जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। ज्यादा रोक टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर सुलभ होंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं, उन्हें कोई महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है। पदोन्नति के उचित अवसर बनेंगे।

धनु : यह सप्ताह आपके लिए बहुत बढिय़ा रहने वाला है। आपके कई सोचे हुए काम काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बन सकता है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। आफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद समाप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर : पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा तथा तनाव मुक्त रखेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। किसी समारोह आदि में शामिल होने का भी निमंत्रण मिल सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा है।

कुंभ : दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, इससे आप के मान-सम्मान में भी आंच आ सकती है। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अपनी महत्त्वपूर्ण वस्तु तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है इसलिए व्यवसाय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन : संचार माध्यम द्वारा आपको कोई व्यावसायिक महत्त्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिससे आप और रोमांचित महसूस करेंगे। काम ज्यादा होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के बड़े सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।