भाजपा महिला मोर्चा सोलन मंडल द्वारा जटोली मंदिर के साथ बने हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ़ एजुकेशन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मिधर सूद ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं समाज में आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की तरक्की में हिस्सा ले रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ” कल की महिला है ” और कल की महिला आत्म सम्मान और ऊर्जा के साथ लगातार आगे बढ़ती जा रही है उनका कहा कि सोलन में आयोजित कार्यक्रम में 3 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें अनिता गौतम जोकि योगा में महारत हासिल किए हुए हैं उन्हें, प्रेरणा शर्मा जो सोलन शहर में सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराती है वही महिला ट्रक चालक नीलकमल को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश और सोलन में स्वयं महिलाएं अपने कार्य से मंजिलें प्राप्त कर रही है।