shiv kumar

सोलन में कांग्रेस ने भी सोलन के चिल्ड्रन पार्क में यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

  सोलन में कांग्रेस ने भी सोलन के चिल्ड्रन पार्क में यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने की | सभी कार्यकर्ताओं ने यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की | इस मौके पर हिमाचल के निर्माण में यशवंत सिंह परमार जी के योगदान को याद किया गया | उन्होंने कहा कि   यशवंत सिंह परमार  जी  ने हिमाचल की मजबूत नीवं रखी थी जिसकी वजह से आज हिमाचल विकास की ऊंचाइयों को छु रहा है |  यही वजह है कि आज  सभी प्रदेश वासी उन्हें कोटि कोटि नमन कर रहे है |