सोलन में धूम धाम से मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस।

सोलन में धूम धाम से मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस।

सोलन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।  ठोड़ो मैदान में आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में  स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वहीं नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर  विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश भर से आई महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।   इस मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया । वहीं शांडिल ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली को रवाना भी किया।
अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री  कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन करने का प्रयास कर रही है। विशेषता महिलाओं को स्वाबलंबी ओर सशक्त बनाना सरकार का  मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के विभिन्न नई योजनाएं आरम्भ की जा रही है।