SHIV KUMAR CONGRESS SOLAN

सोलन से सरकारी कार्यालयों को भेजा जा रहा जिला मंडी, मंत्री सैह्जल खामोश क्यों ?

कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने प्रेस वार्ता कर भाजपा को अपने निशाने पर लिया और कहा कि भाजपा सरकार सोलन से प्रतिशोध लेना चाह रही है क्योंकि यहाँ विधानसभा चुनावों में  कांग्रेस विजयी रही थी | इस लिए  कांग्रेस कार्यकाल में लिखे गए विकासात्मक कार्यों  के इतिहास को मिटाने में लगी है | उन्होंने कहा कि मशरूम के  एक यूनिट  को यहाँ से शिफ्ट किया जा चुका है | अब कम्पोस्ट यूनिट को मंडी शिफ्ट करने का प्रस्ताव है | वहीँ  जो कांग्रेस सरकार के समय में सोलन वासियों को वन वृत्त कार्यलाय का तोहफा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिया था उसे बंद किया जा रहा है | उन्हें लगता है कि जल्द आईपीएल एच के वृत्त कार्यलाय को भी बंद किया जा सकता है | उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बसों के किराए बढ़ाए गए बिजली के बिलों में वृद्धि की गई | जिस से पता चलता है कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है |