स्टार कराटे एकेडमी सोलन में आयोजित करवाने जा रहा दूसरी कराटे लीक

स्टार कराटे एकेडमी सोलन में आयोजित करवाने जा रहा दूसरी कराटे लीकस्टार कराटे एकेडमी सोलन में दूसरी बार कराटे लीग का आयोजन करवाने जा रहा है।  युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्टार कराटे   एकेडमी पिछली बार की तरह ही  इस  बार भी इस  प्रतियोगिता का आयोजन   कोठो के समीप बने ओडीटोरिया में ही करवाने जा रहा है। लड़के लड़कियां दोनो ही  इस प्रतियोगिता में भाग  ले सकते है  अधिक जानकारी देते हुए स्टार कराटे एकेडमी के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह तोमर ने बताया की स्टार कराटे एकेडमी दूसरी बार यह प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है ।पिछली चैंपियनशिप में 13 राज्यों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। साथ ही उन्होंने बताया की इस बार 24से 25राज्यों की टीम इस बार प्रतियोगिता में भाग लेगी जिसमे विजेता टीम को 3लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।साथ ही खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
साथ ही उन्होंने बताया कि उनका इस प्रतियोगिता का कराने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।