हिमाचल लोकसेवा आयोग: 42 अभ्यर्थियों ने पास की एचएएस की मुख्य परीक्षा

लोकसेवा आयोग  के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बताया कि 26 सितंबर, 2021 को हुई प्रारंभिक परीक्षा को 348 अभ्यर्थियों ने पास किया था। 15 से 21 दिसंबर 2021 तक एचएएस की मुख्य परीक्षा हुई थी। 310 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था।राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 42 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास की है। अब 18 पदों के लिए चयनित करने के लिए इन अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बताया कि 26 सितंबर, 2021 को हुई प्रारंभिक परीक्षा को 348 अभ्यर्थियों ने पास किया था। 15 से 21 दिसंबर 2021 तक एचएएस की मुख्य परीक्षा हुई थी। 310 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। 42 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा को पास किया है। इन अभ्यर्थियों का अब पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।