ananya dulta jubal,solan

अनन्या दुल्टा ने देहरादून में  हिमाचल का नाम किया रौशन | 

  माता  संधिरा दुल्टा के सपनों को पूरा करना अनन्या दुल्टा है लक्ष्य   


अनन्या दुल्टा ने देहरादून में  हिमाचल का नाम किया रौशन |  हिमाचल की  बेटी    अनन्या ने  देहरादून के एशियन स्कूल  के माध्यम से परीक्षा दे कर  जमा दो में  97.8% अंक हासिल किए है | अनन्या जुबल की रहने वाली है और आज कल अपनी माता के साथ वह सोलन में रह रही हैं | अनन्या ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय जहाँ एक और अपने अध्यापकों को दिया वही  अपनी माता   संधिरा दुल्टा को अपनी प्रेरणा बताया | अनन्या ने बताया कि अपनी माता का सपना साकार करने के लिए दिन रात मेहनत की और यही वजह रही कि वह   97.8% अंक हासिल कर पाई |  अनन्या दुल्टा आगे चल कर  क़ानून की पढ़ाई करना चाहती है | जिसके लिए वह जी जान से कोशिश कर रही हैं |