RAJIVE SAIJAL MINISTER KASAULI

अनस्पेंड मनी से अब जिला में विकास की लिखी जाएगी ईबारत : राजीव सैजल 

समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया | प्रेस वार्ता के दौरान उनहोंने बताया कि आज जिला  सोलन के सभी विभागों  के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया | बैठक के दौरान विभागों द्वारा  2014 से लेकर अभी तक  जो पैसा खर्च नहीं किया गया उसको लेकर विस्तार में चर्चा की गई | उन्होंने कहा कि अब यह पैसा प्राथमिकता के आधार पर अन्य योजनाओं पर खर्च किया जाएगा | ताकि जिला का विकास हो सके | उन्होंने कहा कि कोविड  संकट में विभागों द्वारा अन्य मदों से भी पैसा खर्च किया गया था उसका ब्यौरा भी विभागों  से लिया गया | उन्होंने कहा कि विकास की गति को पैसे की कमी के चलते रुकने नहीं दिया जाएगा इस लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं | 


 अधिक जानकारी देते हुए मंत्री राजीव सैजल ने बताया की आज समीक्षा बैठक में सभी विभागों से जो पैसा योजनाओं में कमियों के चलते खर्च नहीं किया जा सका उसकी सूची माँगी गई थी | विभागों ने उन्हने जानकारी दी है कि करीबन 194 करोड़ रूपये विभिन्न योजनाओं पर किसी न किसी कमी के चलते खर्च नहीं किया जा सका है  | उन्होंने बताया कि अब यह पैसा नई योजनाएं जो तैयार है और किसी भी तरह की उसमे औपचारिकताएं नहीं है उन पर खर्च किया जाएगा | उनहोंने  कहा कि जिला का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और विकास में  धन का अभाव न हो इसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं | बाइट    मंत्री राजीव सैजल