टीवी की पॉपुलर ‘नागिन’ अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) मम्मी बनने के बाद एक बार फिर से टीवी पर जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं. पिछले डेढ़ साल से टीवी से दूर अनीता जल्द किसी शो में नजर आएंगी और इस सिलसिले में उन्होंने शोज के लिए ऑडिशन में देने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, काम मिलने में अनीता हसनंदानी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया है.

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने पिछले साल 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव को जन्म दिया था. बेटे के जन्म के बाद से उन्होंने टीवी से दूरी बना ली थी. अब बेटे के डेढ़ साल के पूरे होने के बाद उन्होंने काम में वापसी का मन बना लिया है. एक्ट्रेस ने इसके बारे में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है.
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे आरव के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और साथ में बताया कि काम पर वापसी करने में उन्हें किस तरह स्ट्रगल करना पड़ रहा है. उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा- ‘ऑडिशन पर जाने से पहले मेरे बेटे के साथ कुछ peekaboo वाले पल. एक्टर्स का स्ट्रगल असली होता है. सोचा नहीं था कि प्रेग्नेंसी के बाद काम पर वापसी इतनी मुश्किल होगी. बस क्या ही कहूं. मुझे शुभकामनाएं दें ताकि में शुरुआत से शुरू कर सकूं.’

अनीता हसनंदानी का पिछली बार 2020 में ‘नागिन 4’ और ‘नागिन 5’ में नजर आई थीं. अनीता हसनंदानी जब ‘नागिन 5’ की शूटिंग कर रही थीं तो उस वक्त वह प्रेगनेंट थीं. इसके बारे में एक्ट्रेस ने काफी बाद में बताया था. डिलीवरी डेट से कुछ हफ्ते पहले ही अनीता हसनंदानी ने काम से मैटरनिटी ब्रेक ले लिया था.
आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी हिंदी फिल्मों के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने साल 1999 में ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘ताल’ में एक छोटे से रोल से बॉलीवुड डेब्यू किया था. पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि टीवी से वह इसलिए ब्रेक ले रही हैं क्योंकि वह मदरहुड इंजॉय करना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि बच्चे के साथ वह 30 दिन तक 15-15 घंटे शूटिंग नहीं कर सकती.

