अन्नपूर्णा सेवा समिति ने आयोजित किया जर्नल हाउस : आरके पठानिया 

सोलन में अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा जर्नल हाउस का आयोजन किया गया।  इस बैठक की अध्यक्षता  आर के पठानिया ने की।. इस बैठक में संस्था द्वारा वर्ष भर का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया। संस्था की उपलब्धियों के बारे में भी सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई।  आप को बता दें कि यह संस्था पिछले कई वर्षों से सोलन के अस्पताल में पहले केवल दोपहर का खाना रोगियों के परिजनों को  उपलब्ध करवाती थी लेकिन अब यह संस्था नाश्ता भी उपलब्ध करवा रही है।  यह सुविधा उनको दी जाती है जिनके परिवार का सदस्य अस्पताल में एडमिट होता है।  इस सुविधा का लाभ हज़ारों लोग उठा चुके है।
अधिक जानकारी देते हुए  आर के पठानिया ने बताया कि शहर वासियों के सहयोग के साथ उनकी संस्था सामाजिक दायित्व को निरंतर पूरा कर रही है।  सभी सदस्य तन मन धन से लोगो की सेवा कर रहे है। आज आम बैठक में  समिति का लेखा जोखा सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया है।  उन्होंने कहा कि उनकी समिति भविष्य में भी यह अभियान यूँ ही जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही सोलन का नया अस्पताल भी बनने जा रहा है।  वहां भी यह सेवा होनी चाहिए इसको लेकर भी संस्था विचार विमर्श कर रही है।