dr ashok handa solan hospital

अस्तपाल में ईलाज के लिए पहुंची महिला निकली कोरोना पोजिटिव :  डा अशोक हांडा

सोलन के अस्पताल में ओपरेशन थियेटर  और लेबर  रूम को सील किया जा रहा है |  अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक महिला अपना ईलाज करवाने के लिए सोलन अस्पताल में आई और उसने अपना ईलाज करवाया लेकिन उसे बाद में यहाँ से शिमला रैफर कर दिया गया | शिमला में उस महिला का कोरोना टैस्ट करवाया गया तो महिला कोरोना पोजिटिव निकली है | कोरोना पोजिटिव निकलने के बाद इसकी सूचना जब चिकित्सकों को दी गई तो यहाँ खलबली मच गई और आनन फानन में अस्पताल का कुछ क्षेत्र सील कर दिया गया | 


         अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी   डा अशोक हांडा ने बताया कि महिला नालागढ़ से डिलीवरी करवाने के लिए सोलन अस्पताल  के आपातकाल में आई जहाँ उस महिला की डिलीवरी की गई | डिलीवरी के बाद उसे शिमला रैफर कर दिया गया | वहां उस महिला का  टैस्ट हुआ जहाँ वह पोजिटिव आई है | जिसके चलते अस्पताल का  ओपरेशन थीएटर और लेबर रूम को 48 घंटों के  सील किया जा रहा है | और जो रोगी यहाँ भर्ती है उन्हें छुट्टी की जा रही है |  जो चिकित्सक और अस्पताल के कर्मचारी जो सीधा उस महिला के सम्पर्क में आए थे उन्हें आइसोलेट किया जाएगा |