आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्यौहार हमारे क्लब इन्नर व्हील सोलन मिड टाऊन ने ग्राम पंचायत डांगरी

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्यौहार हमारे क्लब इन्नर व्हील सोलन मिड टाऊन ने ग्राम पंचायत डांगरी की महिलाओं के साथ बड़े ही हार्सोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने नारी शक्ति पर शलोक लिखे और रंगोली बनाई ।इसके लिए हमने महिलाओं को ईनाम दिया। हमने खेलो इंडिया से जीती जूडो में मिले ब्रोंज मेडल की टीम को इन्नर व्हील ब्रांडिंग छतरिया दी और हमने हॉकी में जीती पचास से ऊपर की उम्र की महिलाओ को 36 मेडल मिले उन्हें हमने गिफ्ट्स और मफलर देकर सम्मानित किया।
हमने जरूरत मंद लड़की को पार्लर का सामान दिया और एक लड़की की शादी का सामान दिया।
हमने महिलाओं के साथ होली मनाई और हमने होली के रंग और सैनिटरी pads वितरित किए।इस कार्यक्रम में शामिल रही प्रधान मोनिका बंसल, ऊषा ठाकुर,सविता भल्ला,सुनीता जी ,अंजू गर्ग,ज्योति आनंद,नीलम,वंदना,अनीता पवनजी,किरण शामिल रही।