बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। हर साल 18 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मनाते हैं। जालंधर में जन्में रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत एक वीजे के तौर पर की थी। लेकिन धीरे-धीरे उनकी रुचि फिल्मों की तरफ होने लगी। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से की। शशिकला नायर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था।

सुर्खियों में रही पर्सनल लाइफ
रणवीर की प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के सेट पर ही कोंकणा सेन को वह दिल दे बैठे थे। फिल्म मिक्स्ड डबल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। इस फिल्म के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन अपने रिश्ते की जानकारी कभी भी खुलकर नहीं दी।

साल 2010 में की थी शादी
एक दूसरे को डेट करने के काफी समय बाद कोंकणा और रणबीर ने शादी का फैसला कर लिया था। साल 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।.इस शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव आने लगा था। साल 2020 आते-आते ये जोड़ा अलग हो गया।
