In Sanjauli's Sangti, the fire department found the fire under control, property worth crores was saved from being ashes, the urban minister reached the spot

औपचारिकताएं पूरी होने पर ही सोलन को बनाया जाएगा नगर निगम : मंत्री सुरेश भारद्वाज

सोलन में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया |   इस मौके पर   शहरी विकास, नगर नियोजन,मंत्री सुरेश भारद्वाज   बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए | उनके द्वारा  सोलन के ऐतिहासिक ठोडो  मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया |   मार्च पास्ट में कम टुकड़ियां थी लेकिन उसके बावजूद भी  उन टुकड़ियों  में जोश की कमी नहीं  देखी गई  उपस्थित दर्शकों को आकर्षक मार्च पास्ट देखने को मिली | विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को मंत्री सुरेश  भारद्वाज ने सम्मानित भी किया और इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी दी | 


                 इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री   सुरेश भारद्वाज  ने जिला वासियों को 74 वें  स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी | उन्होंने यह कामना करते हुए कहा कि देश अभी कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है जल्द यह संकट के बादल छंट जाएं  और देश एक बार फिर  से प्रगति की राह पर आगे बढ़े | मीडिया द्वारा जब उनसे सोलन को नगर निगम बनाने के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी  इस बारे में औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई है जब तक आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होंगे तब तक सोलन को नगर निगम नहीं बनाया जा सकता | उन्होंने कहा कि कुछ चंद लोग इस का विरोध भी कर रहे है उनकी आपत्तियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा |